#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

श्रीडूंगरगढ़ में ‘आध्यात्मिक बिग बॉस’… बुद्धि, तर्कशक्ति और जैन संस्कृति का दिखा कमाल

By Next Team Writer

Published on:

4 घंटे तक चली प्रतियोगिता, विजेताओं को मिले बैग और सर्टिफिकेट

NEXT 11 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में किशोर मंडल ने रविवार को सेवा केंद्र मालू भवन में अनोखी ‘आध्यात्मिक बिग बॉस’ प्रतियोगिता करवाई। साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में हुई इस प्रतियोगिता में साध्वी कमलविभा का विशेष सहयोग रहा।

इसका उद्देश्य बच्चों, किशोरों, कन्याओं, युवाओं और महिलाओं में आध्यात्मिकता के प्रति रुचि जगाना और जैन संस्कृति का ज्ञान बढ़ाना था। करीब 4 घंटे चली बहु-चरणीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बुद्धि, तर्कशक्ति और धार्मिक ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा।

समापन सत्र में विजेताओं को विशेष बैग और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और सांत्वना पुरस्कार मिले। परिषद पदाधिकारियों ने समाज के सहयोग के लिए आभार जताया और आगे भी ऐसे आयोजन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया और सहसंयोजक विशाल बोथरा व तनीश छाजेड़ ने किया। आयोजन का आर्थिक सहयोग स्व. नौरतमल बरडिया की पुण्य स्मृति में सरोज देवी बरडिया  ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता🟢 श्रीडूंगरगढ़ : गीत-संगीत की दुनिया में बड़ा सम्मान🟢 पल्लू पैदल यात्री संघ की पदयात्रा 24 सितम्बर को होगी रवाना