#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में खेल सप्ताह का हुआ आयोजन, खेल तन- मन को स्वस्थ रखता है:महर्षि

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 2जनवरी, 2025। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में गुरुवार से खेल सप्ताह की शुरुआत हुई, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने खेलों के महत्त्व पर विचार रखते हुए बताया कि ये जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्याम महर्षि ने खेलों के शारीरिक और मानसिक लाभों को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उपसचिव रामचंद्र राठी ने विश्वविद्यालय स्तर पर पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि महाविद्यालय खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रथम दिन म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कोच मुकेश जांगिड़ ने बताया कि आगामी दिनों में रस्साकशी, कैरम, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, रिले रेस, और मौखिक प्रश्नोत्तरी आदि इवेंट्स होंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group