#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़: ‘भोमदास जी बगीची’ की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, मोहल्ला वासियों ने SDM को दिया ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

कहा- पंप लगाने की सहमति थी, अब पूरी जमीन पर कब्जे की कोशिश; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

NEXT 13 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। वार्ड नंबर 01 स्थित अंबेडकर कॉलोनी कालू बास में ‘भोमदासजी बगीची’ की धार्मिक भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय मोहल्ला वासियों ने जलदाय विभाग पर पंप लगाने की आड़ में बगीची की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा।

मोहल्ला वासियों का कहना है कि सांगलिया धूणी स्थित श्री 1008 बाबा भोमदास जी बगीची और शिव मंदिर की भूमि वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है। लोगों के अनुसार जनहित को देखते हुए जलदाय विभाग को केवल एक वाटर पंप लगाने के लिए सीमित स्थान देने की सहमति दी गई थी।

लेकिन अब आरोप है कि विभाग पंप की आड़ में बगीची की पूरी जमीन पर अधिकार जताने की कोशिश कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।

मोहल्ला वासियों की मांग
ज्ञापन में मांग की गई है कि जलदाय विभाग द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को तुरंत रोका जाए और विभाग को केवल पंप के लिए निर्धारित सीमित स्थान तक ही सीमित रखा जाए। साथ ही आस्था के केंद्र ‘भोमदास जी बगीची’ की भूमि का स्थायी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में लालाराम मेघवाल, चेतनराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल (पूर्व पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 02), रामकिशन गावड़िया, बेगराज मेघवाल, युवा संगठन के भादर मेघवाल, भीम आर्मी के संदीप भारतीय, मुकेश भरनावा, SFI के सुभाष जावा, अशोक रैगर सहित वार्ड नंबर 01 (कालू बास) के निवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो वे अपनी आस्था के केंद्र को बचाने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीदासरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लिए ₹55 लाख स्वीकृत🟢 श्रीडूंगरगढ़: ‘भोमदास जी बगीची’ की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, मोहल्ला वासियों ने SDM को दिया ज्ञापन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में तीन दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप शुरू: 10,500 का फुल बॉडी चेकअप 3,800 में, कई जांचें ₹10 से ₹200 तक🟢 हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय🟢 नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार