#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ : गीत-संगीत की दुनिया में बड़ा सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

सुमेर पुगलिया को मिलेगा जसवंतमल राठी संगीत-भूषण सम्मान

NEXT 11 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति इस बार जसवंतमल राठी स्मृति संगीत-भूषण सम्मान वरिष्ठ गीतकार, संगीतकार और गायक सुमेर पुगलिया को प्रदान करेगी।

पुगलिया ने 14 साल की उम्र में ही अपने मामा के लिखे गीतों को संगीतबद्ध कर प्रतिभा का परिचय दिया था। उन्होंने सैकड़ों गीत रचे और उन्हें संगीत दिया, लेकिन कभी व्यावसायिक उपयोग पर ध्यान नहीं दिया। उनका गाया और संगीतबद्ध किया गीत ‘अरे घास री रोटी’ काफी लोकप्रिय हुआ।

डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि राजस्थानी लोकगायकी में पुगलिया का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने मामा जसकरण आंचलिया के अनेक गीतों को संगीत दिया। वहीं श्रीमंतकुमार व्यास रचित ऐतिहासिक गाथा ‘रेशम की झिलमिल चूंदड़ी’ को राजस्थान कोकिला सीमा मिश्रा के साथ मिलकर गाकर विशेष पहचान बनाई।

सम्मान स्वरूप उन्हें 31 हजार रुपए, शॉल, श्रीफल और सम्मान-पत्र दिया जाएगा। यह समारोह आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के प्रायोजक साहित्य और संगीत प्रेमी गौरीशंकर राठी हैं।

समिति अध्यक्ष लायन महावीर माली ने बताया कि पिछले छह वर्षों से विभिन्न कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत