NEXT 26 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा योगिता पंकज काकू शर्मा के निर्देश पर श्रीडूंगरगढ़ शहर की नई कार्यकारिणी घोषित की गई।
बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बिसनाराम सियाग और अभाव अभियोग प्रकोष्ठ देहात जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत की सहमति से नगर अध्यक्ष हीरालाल कुकणा ने सूची जारी की।
नई कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, 5 संगठन मंत्री, 1 प्रवक्ता, 1 सोशल मीडिया प्रभारी और 13 सदस्य शामिल किए गए हैं।
कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कांग्रेसजनों ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया।















