NEXT 24 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कालू रोड स्थित सनातन श्मशान भूमि मुक्तिधाम समिति परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे दूब घास में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिसे काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

बाबुलाल सहदेवडा ने बताया कि गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी दो बार इसी स्थान पर शरारती तत्व आगजनी कर चुके हैं। लगातार तीसरी बार हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।




















