#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधानसभा में गरजे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत

By Next Team Writer

Published on:

बोले- कांग्रेस ने बिगाड़ी व्यवस्था, भाजपा ने दी किसानों-गरीबों को राहत


NEXT 24 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत ने मंगलवार को विधानसभा में ऊर्जा तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की मांग संख्या 54 व 55 पर चर्चा के दौरान सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने बिजली व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और गरीब कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ठोस मांगें रखते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विधायक ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने व्यवस्थाओं को चरमरा दिया था, जिन्हें भाजपा सरकार ने सुधारते हुए प्रदेश को फिर से विकास की पटरी पर लाने का काम किया है।

किसानों को ओवरलोड और लो-वोल्टेज से राहत की मांग

सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लंबी बिजली लाइनों और अत्यधिक ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग व कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

  • मोटरें जलने से किसानों को भारी नुकसान
  • फसल उत्पादन प्रभावित

उन्होंने गुसाईंसर बड़ा में स्वीकृत 132 केवी जीएसएस को 220 केवी में उन्नत करने और श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस की ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग सदन में रखी।

इन क्षेत्रों में नए जीएसएस की उठाई मांग

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए नए सब-स्टेशनों की आवश्यकता है। उन्होंने इन स्थानों पर कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की—

  • श्रीडूंगरगढ़ सिटी
  • रीडी द्वितीय
  • तोलियासर
  • समंदसर
  • देराजसर
  • शेरुणा

गुसाईंसर बड़ा में उपखंड कार्यालय खोलने की जरूरत

सारस्वत ने कहा कि गुसाईंसर बड़ा में बिजली विभाग का नया उपखंड कार्यालय खोला जाना जरूरी है।

  • करीब 25 गांव आउटसाइड क्षेत्र में
  • रखरखाव और शिकायत निस्तारण में परेशानी

उन्होंने तकनीकी और लेखा स्टाफ की नियुक्ति की भी मांग की।

राशन और बीपीएल योजनाओं पर कांग्रेस पर निशाना

विधायक ने कहा कि कांग्रेस शासन में राशन और बीपीएल योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा।

  • भाजपा सरकार बनने के बाद 75 लाख से अधिक पात्र लोग योजनाओं से जुड़े
  • श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ही करीब 40 हजार नए लाभार्थी जोड़े गए

ऊर्जा क्षेत्र में रिकॉर्ड काम, कांग्रेस को दिखाया आईना

सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है।

  • पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा क्षमता में बड़ा इजाफा
  • दो साल में बने सब-स्टेशन, कांग्रेस के पांच साल से ज्यादा

उन्होंने आंकड़ों के साथ भाजपा के दो साल बनाम कांग्रेस के पांच साल की तुलना रखी।

राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर

अपने संबोधन के अंत में विधायक ताराचन्द सारस्वत ने पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान अब बिजली उत्पादन और आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन चुका है।
आने वाले समय में किसानों और आमजन को और अधिक राहत मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 झंवरों के मंदिर में हरे कृष्ण महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव, ठाकुरजी को अर्पित किया 56 भोग🟢 विधानसभा में गरजे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत🟢 राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: 35 हजार बसों के पहिए थमे, 15 लाख यात्री प्रभावित होने का दावा, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा बचाओ संग्राम: लूणकरणसर विधानसभा में कांग्रेस की गांव-गांव जनसंवाद यात्रा आज