#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस जवान राजा हसन का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, देखें सभी फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजस्थान पुलिस के जवान राजा हसन पुत्र अजीज दमामी का मंगलवार शाम जयपुर में बीमारी के चलते निधन हो गया। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले बीकानेर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर तीन दिन पूर्व जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान मंगलवार शाम उनका इंतकाल हो गया।

बुधवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान थानाधिकारी कश्यप सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित किया और तिरंगा दिवंगत जवान के भाई अमीर हसन को सौंपा।
पुलिस गार्ड दल के जवानों ने फायर कर तथा हथियार झुकाकर दिवंगत को अंतिम सलामी दी।

अंतिम विदाई के मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के जवानों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राजा हसन पूर्व में श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी सेवाएं दे चुके थे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 छत से उतरकर की थी लाखों की चोरी, 15 दिन में पुलिस ने दबोचे नकबजन🟢 लूणकरणसर को बड़ी सौगात: जिले का पहला मिनी सचिवालय बनेगा, 12 करोड़ से नहरी पेयजल योजना🟢 बीदासर रोड पर हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल, बीकानेर रैफर🟢 श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस जवान राजा हसन का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, देखें सभी फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, नगरपालिका की कार्रवाई, 100 किलो प्लास्टिक जब्त🟢 बीकानेर में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के नाम पर सड़क नामकरण की मांग तेज🟢 राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की आशंका, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव🟢 हाई स्कूल के पास गली में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव, मांसल हिस्सा गायब