#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ : 2015 की आगजनी मामले में 6 आरोपी दोषमुक्त, मिला संदेह का लाभ- एफआईआर में नाम नहीं, चश्मदीद नहीं, गवाहों के बयान भी विरोधाभासी

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 15 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में वर्ष 2015 की मध्यरात्रि को हुई आगजनी की सनसनीखेज घटना में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सेशन न्यायालय, श्रीडूंगरगढ़ ने सबूतों के अभाव में सभी 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

यह मामला एडीजे सरिता नौशाद की अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय दिया।

NEXT: निर्णय के बाद युवाओं ने सहीराम सायच और उनके साथ ही भगवान नैण, मालाराम सायच, मनीष सायच और मेघराज वाल्मीकि का आभार जताया।

1 करोड़ के नुकसान का लगाया था आरोप

परिवादी शुभकरण पुत्र जयनारायण और अजीज पुत्र यासीन खां ने 31 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 23 अक्टूबर 2015 की मध्यरात्रि को मोमासर बास स्थित सरकारी अस्पताल के पास सब्जी मंडी में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दौरान असामाजिक तत्वों ने दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में करीब 1 करोड़ रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

2016 में पेश हुआ था चालान

पुलिस ने अनुसंधान के बाद गौरीशंकर, हरिओम, चंद्रप्रकाश, अंकित, रामचंद्र और किशनलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 व 436 में आरोप पत्र न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ में 29 जून 2016 को पेश किया।
8 नवंबर 2016 को आरोपों पर बहस हुई, जिसमें सभी आरोपियों ने अपराध से इनकार किया।

गवाहों के बयान बने कमजोर कड़ी

अभियोजन पक्ष की ओर से शुभकरण, अजीज, मोहम्मद शरीफ, मदनलाल, आमीन, रज्जाक, सिकंदर और बजरंगलाल के बयान दर्ज कराए गए। साथ ही एफआईआर, मौका नक्शा और पुलिस बयान दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में पेश किए गए।
हालांकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता रामलाल नायक की ओर से दलील दी गई कि एफआईआर में किसी आरोपी का नाम नहीं है, कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं है और गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास हैं। साथ ही जांच अधिकारी के बयान भी अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायालय में नहीं करवाये गए। इन तमाम तथ्यों पर गौर करते हुए न्यायालय ने मामले को साबित नहीं मानते हुए आरोपियों को दोषमुक्त घोषित किया।

अदालत का स्पष्ट संदेश

अदालत के इस फैसले से यह स्पष्ट हुआ कि आपराधिक मामलों में सजा के लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य आवश्यक हैं। केवल संदेह या विरोधाभासी बयानों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में कुश्ती खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा: नवनिर्मित कुश्ती हॉल और आधुनिक मैट का उद्घाटन, अब हो सकेंगी विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं🟢 मुक्ति धाम गौ माता भंडारा में धर्म की गंगा, सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब🟢 नगर पालिका चुनाव और SIR को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर🟢 पेट्रोल पंप के उद्घाटन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश, सूरत में इको भारत और मणिपाल पेट्रोलियम का विशेष जागरूकता शिविर🟢 महाशिवरात्रि पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल शिवमय: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजे मंदिर, सातलेरा की गौशाला में हवन-भजन का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ : 2015 की आगजनी मामले में 6 आरोपी दोषमुक्त, मिला संदेह का लाभ- एफआईआर में नाम नहीं, चश्मदीद नहीं, गवाहों के बयान भी विरोधाभासी🟢 चालान से असहमति पर अब 45 दिन में ही करनी होगी आपत्ति🟢 महाशिवरात्रि: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, झूलेलाल मंदिर में चार प्रहर पूजा का आयोजन