10 अक्टूबर को सुबह 5 से 6 बजे होगा श्रीडूंगरगढ़ का जप स्लॉट, समाजजनों से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान
NEXT 7 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से मंगलवार को ॐ भिक्षु जप महायज्ञ अनुष्ठान के बैनर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक समाजजन, सभा संस्थाओं के पदाधिकारी और महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

मंडल मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि यह जप महायज्ञ 5 अक्टूबर से देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हो चुका है। इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ को 10 अक्टूबर 2025 को प्रातः 5 से 6 बजे का जप स्लॉट मिला है। उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में Zoom एप अथवा सेवा केंद्र में उपस्थित होकर इस जप में भाग लें।
केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने भी उपस्थितजनों को इस जप में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
बैनर का अनावरण अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका शांता पुगलिया के करकमलों से हुआ। शांता पुगलिया ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जप महायज्ञ आत्मिक ऊर्जा का संचार करता है, इसलिए सभी को इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, परामर्शक दीपमाला डागा, उपाध्यक्ष मंजू बोथरा व मधु झाबक, तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, महेन्द्र कुमार मालू, अशोक झाबक तथा अन्य सभा संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।















