#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़: सेवा केंद्र में द्विदिवसीय मंगल भावना कार्यक्रम संपन्न

By Next Team Writer

Published on:

साध्वी संगीतश्री व साध्वी डॉ. परमप्रभा सहित साध्वीवृंद को भावभीनी विदाई

NEXT 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ स्थित साध्वी सेवा केंद्र की व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा सहित सहवर्ती साध्वीवृंद का द्विदिवसीय मंगल भावना कार्यक्रम मंगलवार व आज बुधवार को श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे उर्मिला गिया ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल से मंजू झाबक, पूर्व मंत्री संगीता बोथरा, संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा, कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया एवं मगनश्री सेठिया, तेरापंथ कन्या मंडल से साक्षी दूगड़, तेरापंथ युवक परिषद से उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, तेरापंथ किशोर मंडल से सह संयोजक विशाल बोथरा, अणुव्रत समिति से सत्यनारायण स्वामी, ज्ञानशाला से संयोजक के. एल. जैन, श्री ओसवाल पंचायत से अशोक बैद, तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी एवं श्री जैन भोजनालय से हरीश डागा ने अपने भाव व्यक्त करते हुए सेवा केंद्र की द्वि-व्यवस्थापिका के सफलतम चाकरीकाल पर मंगल भावना प्रकट की एवं कृतज्ञता ज्ञापित की।

तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल की ओर से गीतिका के माध्यम से विदाई अवसर पर भावनाओं की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया।

सेवा केंद्र साध्वीवृंद की ओर से व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री, साध्वी डॉ. परमप्रभा सहित साध्वी सरस प्रभा, साध्वी पुनीत प्रभा, साध्वी ललित रेखा, साध्वी दीपयशा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी शांति प्रभा एवं साध्वी कमलविभा ने अपने वक्तव्यों एवं सामूहिक गीतिका के माध्यम से सभी सेवाग्राही वृद्ध साध्वियों के गुणों का बखान करते हुए खमत-खामणा की तथा सभी संस्थाओं एवं संपूर्ण समाज के सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

श्रावक-श्राविका समाज से पाना देवी बरडिया, विमल मालू, किरण देवी गिया, मालू परिवार से मधु पटावरी तथा मालू भवन कर्मचारी भैरुँ नाई ने भी अपने भावों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम: नई नीति के विरोध में गांव-गांव चौपाल, डॉ. राजेंद्र मूंड बोले- मनरेगा गांधी के सपनों का कानून🟢 राजस्थान में सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त किताबें: 5 से 25 मार्च तक होगा वितरण🟢 हनुमान चालीसा पाठ के साथ स्वच्छ बीकानेर का संकल्प, कपड़े के थैले बांटे🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद🟢 श्रीडूंगरगढ़: सेवा केंद्र में द्विदिवसीय मंगल भावना कार्यक्रम संपन्न🟢 लूनकरणसर में रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन🟢 राजस्थान स्टार्टअप समिट 2026 में चमकेगा ‘ईको भारत’🟢 पंचायती राज चुनाव 2026: मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन🟢 अब दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव, कैबिनेट ने संशोधन बिलों को दी मंजूरी🟢 सरकारी स्कूल के बाहर कुत्ते का हमला, 4 साल के मासूम के सिर में गहरा घाव