NEXT 29 जनवरी, 2025। प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई, जिसमें 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। अफवाह के कारण मची भगदड़ में कई लोग जमीन पर गिर गए, जिन्हें भीड़ ने कुचल दिया। प्रशासन ने सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घटना की जानकारी ली। एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बाहर के आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।
Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।