#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक, नायक समाज भवन में हुआ भव्य स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त IAS) राजेंद्र कुमार नायक आज बीकानेर दौरे के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नायक समाज भवन एवं छात्रावास में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में नायक समाज के वरिष्ठ एडवोकेट रामलाल नायक, विकास सेवा समिति के सचिव कुंदनमल नायक, उपाध्यक्ष शंकर नायक (जेतासर), सदस्य संदीप नायक, मोतीराम दूसारणा, राजेंद्र दूसारणा, एडवोकेट के.के. पुरोहित, पूनमचंद, बेगाराम (कुन्तासर) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राज्यमंत्री नायक ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही निर्माणाधीन नायक समाज भवन एवं छात्रावास के कार्यों को लेकर वित्तीय सहयोग के विषय में भी चर्चा की गई।


इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने नायक समाज को जनजाति वर्ग में शामिल करने से जुड़े मुद्दे को लेकर राज्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी तथा नायक/नायका प्रकरण के शीघ्र समाधान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार स्तर पर ठोस पहल करने का आग्रह किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में दो मामलों में पुलिस को कोर्ट से मिली रिमांड🟢 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक, नायक समाज भवन में हुआ भव्य स्वागत🟢 श्रीडूंगरगढ़ को राहत देने वाली सौगात: ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल निर्माण को मिली बजट स्वीकृति, विधायक सारस्वत ने CM से की मुलाकात🟢 ओसवाल पंचायत भवन कालूबास में बनेंगे 30 नए सुसज्जित कक्ष, निर्मल डागा को बनाया गया संयोजक, पन्नालाल पुगलिया सह संयोजक मनोनीत