NEXT 21 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा अब तकनीक के भरोसे और मजबूत होने जा रही है। स्मार्ट मोबिलिटी और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था इको भारत (Eco Bharat) ने अपने ‘स्मार्ट कैंपस अभियान’ के लिए ललिता शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
कंपनी के अनुसार, इस पहल के तहत शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने और स्कूल परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए RFID और GPS तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। ललिता शर्मा इस पूरी परियोजना का नेतृत्व करेंगी।
इको भारत के बोर्ड ने कहा कि यह पहल सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता है। बोर्ड के मुताबिक, ललिता शर्मा का अनुभव और विजन इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
क्या होगा खास
- स्कूल बसों में RFID और GPS डिवाइस लगाए जाएंगे
- छात्रों की लोकेशन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी
- बस में चढ़ने-उतरने की ऑटोमेटेड अटेंडेंस सिस्टम
- स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान
इस अभियान के जरिए अभिभावकों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि वे अपने बच्चों की लोकेशन और सुरक्षा की जानकारी रियल-टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, डेटा के आधार पर सड़क सुरक्षा से जुड़े नए प्रोटोकॉल भी तैयार किए जाएंगे।



















