NEXT 15 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सुखी संघ सेवा समिति की बैठक कालूबास स्थित प्रजापति भवन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 21 अगस्त को रामदेवरा के लिए पदयात्रा रवाना करने का निर्णय लिया गया। यह यात्रा सुबह 7:15 बजे रामदेवजी मंदिर से शुरू होगी। खास बात यह रही कि इस बार संघ की यह 25वीं पदयात्रा रहेगी, जिसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में 17 अगस्त की रात जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महावीर सांखला एंड पार्टी नागौर भजनों की प्रस्तुति देगी।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों को यात्रा और जागरण से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान अरुण पारीक, संजय शर्मा, आशाराम नाई, हनुमानमल नाई, राधेश्याम जोशी, नौरंगलाल प्रजापत, हेमराज प्रजापत, बनवारी पारीक, नारायण नाई, तीर्थराज पुजारी, नंदू पारीक, धनराज आंवला, रजत आसोपा, रमेश राजपुरोहित, सत्यनारायण जोशी, आशु नाई, महेंद्र नाई, प्रकाश तिवाड़ी, रामानंद पारीक, पंकज नाई, कन्हैयालाल छापोला, जगदीश उपाध्याय, जगदीश तिवाड़ी, मघाराम उदरासर, गोविंदराम प्रजापत व जसवंत माली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि इस बार यात्री शुल्क ₹4100 रखा जाएगा। साथ ही, हर यात्री को समिति की ओर से दो टी-शर्ट भी दी जाएंगी। सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए और यात्रा को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की भावना व्यक्त की।




















