#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, मेधावियों को माला-साफा व पुरस्कार राशि देकर किया प्रेरित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को माला, साफा, प्रतीक चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं में रमन ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तनुश्री महावर 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं अम्बिका पाण्डेय 88.33 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। वहीं कक्षा 12वीं में करिश्मा बाफना 88.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, गौरव झाबक 86.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और चंचल पेड़ीवाल 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान के मंत्री एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गजानंद सेवग ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राठी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम दिए हैं। उन्होंने मेहनत, सकारात्मक सोच और सही दिशा में निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।

संस्थान के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार भादानी, पूर्व उपाध्यक्ष ललित कुमार बाहेती एवं उपमंत्री रमेश कुमार बिहानी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भगतसिंह धनकड़ ने स्वामी विवेकानंद के विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि शुभ कार्य के लिए हर समय उपयुक्त होता है, इसलिए देरी नहीं करनी चाहिए। शाला प्रबंधक विजयराज सेवग ने बताया कि विद्यालय कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भगवान से औपचारिक संबंध न रखें: संतोष सागर, कालूबास में भागवत कथा के पंचम दिन बालकृष्ण लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु🟢 गौ सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन, 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में होगा बड़ा आयोजन🟢 कस्बे के मदर केडी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, डीजे-रथ से निकला विजय जुलूस🟢 मृतकों को जिंदा दिखाकर 66 बीघा जमीन बेच दी, कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध; दो आरोपियों की जमानत खारिज🟢 सेरूणा में रामलीला का जादू: दशरथ- केकई संवाद ने दर्शकों को किया भावुक🟢 श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, मेधावियों को माला-साफा व पुरस्कार राशि देकर किया प्रेरित🟢 महिला से दुष्कर्म: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार