#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

25 जनवरी को धर्मास में मनाई जाएगी पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं जयंती

By Next Team Writer

Published on:

जयंती समारोह को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में निकाली संपर्क यात्रा

NEXT 23 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंहजी की 102वीं जयंती का तहसील स्तरीय समारोह 25 जनवरी को धर्मास में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर 22 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपर्क यात्रा निकालकर जनसंपर्क किया गया।

संपर्क यात्रा के दौरान बरजांगसर, केऊ, जाखासर पुराना, जाखासर नया, रानासर, कुनपालसर, बाडेला, सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर शिवदानसिंह सहित कई गांवों में ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए सपरिवार अधिकाधिक संख्या में धर्मास पहुंचने का आह्वान किया।

जनसंपर्क टोली में रणजीत सिंह ईंदपालसर, भंवर सिंह मिंगसरिया, भागीरथ सिंह धर्मास, हरि सिंह गुसाईसर, अजित सिंह हिरावतान सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी

जयंती समारोह की तैयारियों के तहत धर्मास स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मांगूसिंह जोधासर तथा श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर सहयोगी टीम के साथ धर्मास पहुंचे।

उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम के लिए 300 श्रद्धालुओं की डाक ध्वजा यात्रा रवाना, 601 ग्राम चांदी की ध्वजा आकर्षण का केंद्र