NEXT 31 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया और मुख्य वक्ता ओम सारस्वत रहे।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और हर वर्ग तक जनकल्याण योजनाएँ पहुँचाई हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वदेशी अपनाकर हम अपने गांव, शहर, प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।
भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता देशहित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

मुख्य वक्ता ओम सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत योजनाएँ देश के हर नागरिक को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की शपथ ली। इसमें उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करेंगे, आयातित वस्तुओं की जगह देसी विकल्प अपनाएंगे, और गाँव, किसान एवं कारीगरों का समर्थन करेंगे। साथ ही युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे, पारिवारिक व सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करेंगे, पर्यावरण के प्रति सजग रहेंगे और देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देंगे।
कार्यक्रम में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रामेश्वर पारीक, भंवरलाल जांगिड़, कोजू राम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, लीलाधर बोथरा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, मोहन कुलड़ीया, पवन स्वामी, पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, पार्षद राम सिंह जागीरदार, भरत सुथार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, मदन सोनी, महेंद्र शर्मा, रतन सिंह राठौड़, जगदीश पारीक, ईदान पारीक, लक्ष्मीनारायण सेवग, रामचंद्र नाथ, मोहननाथ, रेखा भदानी, मदन मेघवाल, भिन्यानाथ सिद्ध, कालूनाथ, अशोक सिंह, श्रवण सिंह, जेठाराम भांभू, जीतू माली, बजरंग प्रजापत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















