#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आईजीएनपी नहर में अज्ञात महिला का शव मिला, पहचान के प्रयास तेज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पुलिस थाना बज्जू क्षेत्र में बुधवार 1 जनवरी 2026 को आईजीएनपी नहर की आरडी 888 पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नहर की पुलिया के नीचे दूसरे पिलर के पास पानी में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।


थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव काफी सड़ा-गला और फूला हुआ है, जिससे आशंका है कि महिला की मौत करीब 10 से 12 दिन पहले हुई होगी।
मृतका ने काले रंग का पायजामा, ऊपर कुर्ता और गर्म कोट पहन रखा था। कुर्ते पर सफेद रंग की कढ़ाई/छाप है, जबकि कोट एक तरफ मेहंदी रंग और दूसरी तरफ काले रंग का है। गले में काले धागे के साथ पीले रंग की आर्टिफिशियल चैन और दोनों कानों में सफेद रंग के टॉप्स मिले हैं। महिला के बाएं हाथ पर नीले रंग में अंग्रेजी में “Mom, Dad” गुदा हुआ है।
पुलिस का अनुमान है कि मृतका नहर के रास्ते बहकर बज्जू क्षेत्र तक पहुंची है। फिलहाल शव को उपजिला अस्पताल बज्जू के मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने आमजन और मीडिया से मृतका की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। पहचान या वारिसान संबंधी जानकारी मिलने पर पुलिस थाना बज्जू या पुलिस कंट्रोल रूम बीकानेर को सूचित करने को कहा गया है।
संपर्क:
प्रेम सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना बज्जू – 9001181811
जगदीश प्रसाद, थानाधिकारी, पुलिस थाना बज्जू – 9772254254
ईमेल: [email protected]

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित