#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नववर्ष 2026 का कैलेण्डर जारी, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया विमोचन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री ओसवाल पंचायत की ओर से नववर्ष 2026 के अवसर पर प्रकाशित कैलेण्डर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक एवं थानाधिकारी कश्यप सिंह ने कैलेण्डर का लोकार्पण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने विमोचन करते हुए कहा कि यह कैलेण्डर जनोपयोगी साबित होगा।


इससे पूर्व मालू भवन में साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में भी कैलेण्डर का विमोचन किया गया।
पंचायत के मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने बताया कि कैलेण्डर का निर्माण अशोक बैद के संयोजकीय दायित्व में किया गया है, जिसमें वर्षभर के प्रमुख पर्व, त्यौहार एवं महत्वपूर्ण दिवसों की जानकारी को आकर्षक ढंग से संकलित किया गया है।


संस्था अध्यक्ष विनोद भादानी ने कहा कि कैलेण्डर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह आमजन के लिए उपयोगी साबित होगा।


कार्यक्रम के दौरान कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, मनीष बोथरा, लक्ष्मीपत भादानी, हेमराज भादानी, पवन उपाध्याय सहित कई समाजजन मौजूद रहे। वहीं मालू भवन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा से तोलाराम पुगलिया, तुलसी सेवा संस्थान से प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. राजकुमार सुथार, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, प्रकाश सिंघी, पांचीलाल सिंघी, प्रवीण डागा, चंद्र प्रकाश सेठिया, सुरेश भादानी, मंजू बोथरा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना