सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई शिकार की आशंका, लोगों में आक्रोश
NEXT 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हाई स्कूल के समीप एक गली में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पारीक ने बताया कि मोर का सिर, कलंगी और पंख सुरक्षित अवस्था में पड़े मिले हैं, जबकि मांसाहारी लोगों द्वारा खाया जाने वाला मांसल हिस्सा पूरी तरह गायब है। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी कुत्ते का हमला नहीं है, क्योंकि कुत्ते द्वारा किए गए हमले में पंख बिखरे हुए मिलते हैं, जो यहां नहीं पाए गए।
घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर मोदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित विभाग को सूचना देकर जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय पक्षी के साथ हुई इस संदिग्ध घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है और लोग इसे वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



















