खंड, मंडल और बस्ती स्तर तक चलेगी तैयारियों की गूंज, स्वयंसेवक जुटे गणवेश पूर्ति में
NEXT 29 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना को आगामी 2 अक्टूबर को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर संघ पूरे देश में अपना शताब्दी वर्ष हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत के रूप में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक खंड, मंडल और बस्ती स्तर पर पथ संचलन आयोजित किए जाएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ खंड संघचालक आशाराम पारीक, नगर संघचालक विनोद कुमार सैन और मोमासर खंड संघचालक शिवरतन राजपुरोहित ने बताया कि संघ रचना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 3-4 गांवों को मिलाकर एक मंडल का गठन किया गया है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में 10 हजार की जनसंख्या पर एक बस्ती बनाई गई है।
श्रीडूंगरगढ़ नगरीय क्षेत्र में संचलन
कालूबास, बिग्गाबास, आडसर बास, मोमासर बास और प्रताप बस्ती क्षेत्र में पथ संचलन निकाले जाएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ खंड के मंडलों में संचलन
धनेरू, इन्दपालसर, धर्मास, रिड़ी, सेरूणा, दुलचासर, सूडसर, सांवतसर, जाखासर, बापेऊ।
मोमासर खंड के मंडलों में संचलन
तोलियासर, मोमासर, लिखमादेसर, आड़सर, रामसरा, पुंदलसर, हेमासर, गुसांईसर बड़ा, पूनरासर, उदरासर।
साथ ही सुरजनसर गांव में भी विशेष पथ संचलन का आयोजन होगा।
तैयारियों में जुटे स्वयंसेवक
आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर संघ के स्वयंसेवक गांव-गांव, बस्ती-बस्ती जाकर गणवेश पूर्ति का आग्रह कर रहे हैं। इसके लिए स्वयंसेवक टोलियां बनाकर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में संपर्क कर रही हैं।
खंड संघचालकों ने बताया कि गणवेश पूर्ति के लिए इच्छुक स्वयंसेवक अपने निकटतम संघ कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
संघचालकों ने कहा कि यह अवसर संघ के शताब्दी वर्ष का है, जो हर स्वयंसेवक के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। पथ संचलन संघ के अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक होंगे।




















