NEXT 20 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के पावन अवसर पर तोलियासर स्थित विश्व रक्षक बाबा काल भैरव का दरबार जगमगा उठा। रंग-बिरंगी लाइटों, पुष्पमालाओं और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर का नजारा देखते ही बन रहा है। बाबा को विशेष श्रृंगार से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव से सराबोर हो गया।

भक्त मनीष बोथरा ने बताया कि बाबा के दिव्य दरबार में आज भव्यता और आस्था का संगम दिखाई दे रहा है। बाबा के दर्शन मात्र से आत्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। पुजारी प्रदीप कुमार ने बताया कि देशभर में प्रख्यात यह दरबार श्रद्धालुओं को सकारात्मक ऊर्जा और शांति प्रदान करता है।

दीपावली पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर दीपावली की शुरुआत शुभता और आशीर्वाद के साथ कर रहे हैं। बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान है और हर कोई इस पावन अवसर पर खुद को धन्य महसूस कर रहा है।
















