NEXT 7 अप्रैल, 2025। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान उत्पन्न हुए विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति के बीच बना गतिरोध रविवार को समाप्त हो गया। यह समाधान विधायक ताराचंद सारस्वत की मध्यस्थता के बाद संभव हो पाया।
विधायक सारस्वत की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच हुई सार्थक वार्ता के बाद आपसी सहमति से गतिरोध खत्म कर दिया गया। बैठक में कस्बे की शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।
पुलिस प्रशासन की ओर से उपाधीक्षक निकेत पारीक उपस्थित रहे, वहीं आयोजन समिति की ओर से श्यामसुंदर पारीक, बृजलाल शर्मा, भंवरलाल दुगड़, भैराराम डूडी, श्यामसुंदर जोशी, संतोष बोहरा, मदन सोनी, वासुदेव सारस्वत और रामसिंह मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने स्वीकार किया कि शोभायात्रा के दौरान हुई एक छोटी-सी चूक के कारण दोनों पक्षों में गलतफहमी उत्पन्न हुई, जो स्थानीय शांति व्यवस्था के लिए ठीक संकेत नहीं था। दोनों पक्षों ने भविष्य में समन्वय बनाकर कार्य करने और आपसी विश्वास बनाए रखने की बात कही।