#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हिंदू क्रांति सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित, नवगठित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हिंदू क्रांति सेना की जिला कार्यकारिणी बीकानेर एवं श्रीडूंगरगढ़ के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 व 2026-27 हेतु नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश सचिव लोकेश डाडा (हिंदू क्रांति सेना, राजस्थान) की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी सिंह लीलकी के अनुमोदन से की गईं।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार संगठन ने हिंदुत्व के प्रति समर्पण और अनुभव को आधार बनाते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने सक्रिय योगदान से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

नवगठित जिला व नगर कार्यकारिणी में ये रहे नाम
जिलाध्यक्ष बीकानेर पद पर सतीश कुमार सारस्वत को नियुक्त किया गया है, जबकि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी आनंद जोशी को सौंपी गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मदनलाल सोनी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। नगर उपाध्यक्ष पद पर गौरीशंकर स्वामी और अजय कुमार सैनी को नियुक्त किया गया है। वहीं नगर सचिव के रूप में हरिराम पारिक और उमाशंकर नाई को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी पद पर मनोज कुमार मूंधडा की नियुक्ति की गई है।

स्वागत समारोह आयोजित
नवगठित कार्यकारिणी के गठन के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष श्याम गिरी गुसाईं सहित सुभाष जावा, श्रवण सारस्वत, राजू सारस्वत, नारू गांधी, कन्हैयालाल लोहार, सोनू, पवन स्वामी, जीतू सिंधी और भैरू राकेश सारस्वत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता और हिंदुत्व के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना