#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति के वार्डों का अंतिम प्रकाशन जारी, देखें लिस्ट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ एवं रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को जारी कर दिया गया। यह कार्रवाई राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 4(4) के तहत की गई।

प्राधिकृत अधिकारी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 21 नवंबर, 28 नवंबर और 31 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचनाओं के क्रम में 31 दिसंबर 2025 को वार्डों का प्रारूप प्रकाशन किया गया था। इसके बाद प्रारूप पर प्राप्त आपत्तियों को सात दिवस की निर्धारित अवधि में नियमानुसार निस्तारित किया गया।

आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया को गति मिलेगी और चुनावी तैयारियों का रास्ता साफ हो गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम प्रकाशन के बाद अब चुनाव कार्यक्रम से जुड़ी अगली प्रक्रियाएं तय की जाएंगी।

पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़

पंचायत समिति रिड़ी

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम के लिए 300 श्रद्धालुओं की डाक ध्वजा यात्रा रवाना, 601 ग्राम चांदी की ध्वजा आकर्षण का केंद्र