#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 21 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण अंचल में गणगौर उत्सव पूरे उल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कन्याओं द्वारा होलिका दहन के बाद से ही विधिवत पूजन के बाद आज शनिवार को गणगौर माता को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान गांवों में धार्मिक आयोजनों के साथ उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

महिलाओं और कन्याओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर माता का पूजन किया और अच्छे वर व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घर-घर में ढोकले बनाकर प्रसाद अर्पित किया गया, वहीं कई स्थानों पर गणगौर के अजूणे भी आयोजित किए गए।

शाम को सातलेरा व बिग्गा गांव में ठाकुरजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ गणगौर की भव्य सवारी निकाली गई। सवारी के आगे महिलाओं, कन्याओं और पुरुषों ने नृत्य कर उत्सव में रंग भर दिया। सवारी गांव के वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित परंपरागत कुएं तक पहुंची, जहां ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ढोकले का भोग लगाया।

पंडित सत्यनारायण तावनियां के सान्निध्य में गणगौर-ईशर के फेरे की परम्परा का निर्वहन किया गया और सभी ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद गणगौर को अजूणे वाले घरों में ले जाया गया, जहां महिलाओं व ग्रामीणों ने गीत-नृत्य के साथ विदाई दी और अगले वर्ष शीघ्र आगमन की कामना की। इस दौरान मगरिया (मेला) में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।

फ़ोटो क्रेडिट: गौरीशंकर तावनियाँ, सातलेरा व बनवारीलाल, बिग्गा

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब🟢 आडसर में गणगौर परंपरा को मिला नया आयाम, सार्वजनिक गणगौर चौक का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में उत्साह, देखें फ़ोटो🟢 राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को🟢 हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो