#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं का जलवा, नमो युवा रन में जिले में रहे प्रथम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में अपनी मेहनत और जोश का दमखम दिखाया है। हाल ही में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुई नमो युवा रन मैराथन में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीकानेर जिले में पहला स्थान हासिल किया।

बीकानेर सम्भाग कार्यालय में मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, कार्यक्रम संभाग प्रभारी काशीराम गोदारा, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, बनवारीलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं की मैराथन में मिली उपलब्धि की जमकर सराहना की गई। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमनाथ जाखड़ ने बताया कि इस जीत ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम पूरे जिले में रोशन किया है।

सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, जिला मंत्री भरत सुथार, श्रीडूंगरगढ़ शहर महामंत्री मदन सोनी, देहात मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मोमासर मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट, वरिष्ठ कार्यकर्ता सीताराम सोनी, जगदीश पारीक, महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत