कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी हुआ आयोजित
NEXT 9 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिग्गा में सोमवार को सरस्वती माता की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शिक्षक, विद्यार्थी व ग्रामीणजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में जसनाथजी धाम बिग्गा के महंत योगी प्रेमनाथ, पंडित देवराज सारस्वत, संस्था निदेशक परमेश्वर लाल बाना, व्यवस्थापक मुखराम बाना, अमित पुरोहित, अध्यापक कुमाराम मेघवाल, सुरेंद्र, ओमप्रकाश जांगू, राकेश, रमेश, विष्णु कुमार स्वामी, ओम सिंह, पुखराज बोहरा, रामस्वरूप, संदीप सेन, दशरथ जाखड़, मनोज साहू, कृष्ण सेन, रेखा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसी अवसर पर विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य परमेश्वर लाल बाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

















