#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया

By Next Team Writer

Published on:

वन विभाग की कार्रवाई: ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद

NEXT 6 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान सरकार की ओर से खेजड़ी संरक्षण की लगातार बात किए जाने के बावजूद निजी स्वार्थों के चलते यह राज्यवृक्ष कटाई की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। घटना को लेकर आमजन और वनप्रेमी समुदाय में गहरा रोष है।

जानकारी के अनुसार तोलियासर गांव की दिखनादी रोही में स्थित खसरा नम्बर 505 और 506 में 50 से अधिक पेड़ों के कटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को खेजड़ी के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग के अधिकारी और कार्मिक मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर, एक पिकअप और आरा मशीन जब्त की गई। मौके पर खेजड़ी के कटे हुए पेड़, ठूंठ और टोटिलिस (इजरायली कीकर) के कटे पेड़ पाए गए।

उन्होंने बताया कि खसरा नम्बर 505 राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन कुआं के नाम से दर्ज है, जबकि खसरा नम्बर 506 खातेदारी भूमि के रूप में दर्ज है। इन दोनों खसरों पर विलायती बबूल और खेजड़ी के पेड़ों का कटान पाया गया।

वन विभाग के अनुसार मौके पर खेजड़ी के 13 ठूंठ तथा तनों सहित 5 कटी हुई खेजड़ी जब्त की गई। इसके अलावा 35 खेजड़ी के पेड़ खड़े पाए गए। वहीं विलायती बबूल के 33 पेड़ों के कटान की भी पुष्टि हुई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा🟢 ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया