NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के सेरुणा गांव में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है। प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक आयोजित हो रही रामलीला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धार्मिक प्रसंगों का आनंद ले रहे हैं।

अब तक श्रीराम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर और श्रीराम वनवास जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जा चुका है। खासतौर पर श्रीराम वनवास के दौरान दशरथ और केकई संवाद का दृश्य बेहद मार्मिक रहा। जैसे ही केकई ने राम के लिए वनवास मांगा और राजा दशरथ मूर्छित हुए, पूरा पंडाल भावुक हो गया और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
रामलीला का मंचन काशी (बनारस) से आई पंडित प्रकाश चौरसिया की टीम द्वारा किया जा रहा है, जिनकी प्रस्तुति को ग्रामीण खूब सराह रहे हैं।
आयोजन से जुड़े भरतसिंह राठौड़ ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से ग्रामीणों में सनातन धर्म और भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और अधिक मजबूत होती है।
महोत्सव में समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।






















