#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिला आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मंजू मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


समापन दिवस की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुई। प्रथम सत्र में श्री शक्ति सिंह राजपुरोहित ने स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया, जिसमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने की तकनीकें सिखाई गईं।


द्वितीय सत्र में साइबर सेल बीकानेर के प्रोग्रामर शिव कुमार शर्मा ने साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी से बचाव पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मोबाइल एप, व्हाट्सएप व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।


तृतीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी एवं डॉ. हिमांशु कांडपाल ने स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल की जानकारी दी और इससे जुड़कर सरकारी योजनाओं व प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रक्रिया समझाई।


अंतिम सत्र में सप्ताहभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित महाविद्यालय कर्मचारी श्री सुरेश उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना