#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लिखमादेसर से सालासर के लिए पैदल यात्री संघ रवाना

By Next Team Writer

Updated on:

भक्ति गीतों और जयकारों के बीच हुआ भव्य प्रस्थान, 125 श्रद्धालु हुए शामिल

NEXT 2 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम लिखमादेसर से सालासर धाम के लिए पैदल यात्री संघ का गुरुवार को भव्य प्रस्थान हुआ। ठाकुरजी मंदिर प्रांगण से यात्रा की शुरुआत मंगलाचरण और भजन-कीर्तन के साथ की गई। इसके बाद यात्रियों ने श्री हंसोजी धाम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

संघ संचालक पंडित बजरंग लाल पारीक ने बताया कि यह संघ की 17वीं फेरी है। इस बार 125 श्रद्धालु पैदल यात्री इस यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रियों के प्रस्थान के समय ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। जयकारों और मंगल गीतों के बीच श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं सहित विदा किया गया।

संघ की यह यात्रा चार दिन चलेगी। निर्धारित पड़ावों पर यात्रियों के लिए भजन-कीर्तन, विश्राम और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ भक्ति गीत गाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

सालासर धाम पहुँचने पर हवन-पूजन, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल होंगे।

प्रस्थान अवसर पर पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। इस मौके पर बजरंगलाल जोशी, विश्वनाथ ज्याणी, भींवाराम ज्याणी, गोविंद पारीक, केसराराम सुथार, लालनाथ महिया, पवन सिद्ध, दुलनाथ गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत