मां करणी पैदल यात्री संघ की 15वीं यात्रा, गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल
NEXT 21 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव नारसीसर से रामदेवरा के लिए मां करणी पैदल यात्री संघ की रवानगी शुक्रवार सुबह धूमधाम से होगी। सुबह बाबा रामदेवजी के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ संघ यात्रा पर निकलेगा।
संघ के व्यवस्थापक ने बताया कि यह संघ की 15वीं पैदल यात्रा है। संघ के यात्री बाबा रामदेवजी महाराज की समाधि पर धोक लगाकर लौटेंगे। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संघ शुक्रवार को जुलूस के रूप में गांव के मुख्य मार्गों से होकर रवाना होगा। यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन और मेडिकल सेवा की पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रा को लेकर गांव में हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल बना हुआ है।