#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

446वें दिन भी नहीं टूटा आंदोलन, कड़ाके की ठंड में डटे हैं प्रदर्शनकारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को 446वें दिन भी लगातार जारी है। समिति से जुड़े राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद समिति के सदस्य धरनास्थल पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।


स्वामी ने कहा कि क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने के कारण सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इलाज में देरी के चलते कई बार घायलों की जान तक चली जाती है, फिर भी जिम्मेदारों की उदासीनता बनी हुई है।
स्वामी ने कहा कि धरने में समिति के मदनलाल प्रजापत, मालाराम कुलड़िया, रामकिशन गावड़िया, मुकेश ज्याणी, प्रकाश गांधी, आदुराम बाना, सुभाष जावा, उस्मान आरिफ, रवि बारूपाल, मुनिराम भुंवाल, रामरख गिला, गोपाल विश्नोई, डूंगरसिंह और चम्पालाल बिग्गा सहित कई लोग मौजूद रहे।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना