NEXT 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीहरिराम बाबा मंदिर में आज कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित मुकेश जोशी ने प्रथम दिवस की कथा में गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा श्रवण से व्यक्ति को दुःखों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

कथा व्यास ने श्रीराम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कथा मानव जीवन को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में हड़मान जी नाई उपस्थित रहे।

कलश यात्रा में तिलोकचंद हिरावत, रमेश भोजक, पार्षद प्रतिनिधि चांदरतन सेठिया, तुलछीराम पलोड़, विजय सोनी, भंवरलाल तावणियां सहित अनेक युवाओं ने बैंड-बाजे के साथ सहभागिता की। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर कथा स्थल तक पहुंचीं और पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथा के समापन पर कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मंदिर पुजारी श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
















