#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कालू बास में पाबूजी महाराज मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा, विधायक सारस्वत ने किया उद्घाटन

By Next Team Writer

Published on:

शिव प्राण-प्रतिष्ठा, हवन और रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

NEXT 7 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू बास वार्ड 38 में चिमनाराम माली के कुएं के पास स्थित कस्बे का एक मात्र पौराणिक पाबूजी महाराज मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा होने पर शनिवार को मंदिर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार शाम 4.30 बजे सामूहिक हवन से हुई। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति दिलाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन में शामिल हुए।

शनिवार सुबह 8.30 बजे भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत सम्पन्न करवाई गई। शाम 7 बजे मंदिर उद्घाटन समारोह रखा गया। विधायक ताराचंद सारस्वत, राजस्थान कौशल विकास बोर्ड के चैयरमैन रामगोपाल सुथार और नगरपालिका चेयरमेन मानमल शर्मा ने फीता काटकर मंदिर का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व अध्यक्ष महावीर अडवालिया, पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, विक्रम शेखावत, पवन उपाध्याय, भरत सुथार, रजत आसोपा, चांद रत्न सेठिया, भवानी तावनिया, संजय शर्मा, महेश राजोतिया, गोपाल शास्त्री, कन्हैयालाल स्वामी, श्याम सुंदर जोशी, भंवरलाल दुगड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत साफा, शॉल और स्मृतिचिह्न भेंट कर किया गया।

रात्रि जागरण के दौरान विधायक सारस्वत ने वार्ड के मौजीज लोगों को भी स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संचालन में पार्षद लोकेश गौड़ और समाजसेवी बाबूलाल सहदेवड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प