#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

श्रीडूंगरगढ़ का ग्रामीण अंचल देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया, छाया तिरंगें का रंग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो स्थानों से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

मोमासर गांव के इचरज देवी पटवारी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से निकली रैली में संस्था प्रधान सविता गुप्ता, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष धनराज सोनी, युवा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत व स्कूल का पूरा स्टाफ शामिल रहा। रैली में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लहराकर देशभक्ति के गीत गाए।

वहीं, क्षेत्र के गांव नोसरिया में राजकीय माध्यमिक विद्यालय नोसरिया से गाजे-बाजे और डीजे की धुनों के बीच ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो पूरे गांव में निकाली गई। इसमें भाजपा मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनराज सोनी, मेघराज तावणिया, संदीप सिंह मिंगसरिया, मदन सिंह, नेमाराम प्रजापत, सहीराम नोसरिया, श्योपाल सिंह, रामनिवास प्रजापत, नारायण नायक और राधेश्याम गोदारा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गाँव की गलियों में तिरंगों की लहर और ‘भारत माता की जय’ के नारों से देशभक्ति का माहौल गूंज उठा।

मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारी एकजुटता और देशभक्ति का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से हम सभी में देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना प्रबल होगी। हमारा उद्देश्य है कि हर घर पर तिरंगा फहराकर भारत की आज़ादी का जश्न पूरे सम्मान के साथ मनाया जाए।”

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कजरी तीज🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, पंजीयन का अंतिम मौका कल तक🟢 सातलेरा में हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा🟢 भारतीय किसान संघ ने आयोजित किया अभ्यास वर्ग, किसानों को दी जैविक खेती और फसल बीमा की जानकारी🟢 श्रीडूंगरगढ़ का ग्रामीण अंचल देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया, छाया तिरंगें का रंग🟢 हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर सजी रंगोली, टीम ने लोगों से कहा- 15 अगस्त को तिरंगा फहराकर जताएं देशभक्ति🟢 यात्रीगण कृपया ध्यान देवें: बीकानेर से आने-जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 आंशिक रद्द🟢 राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, बीकानेर (देहात) की बैठक कल🟢 आज रात श्रीडूंगरगढ़ में अखाराम दादोजी महाराज का जागरण🟢 सेवा और सौहार्द की मिसाल रहे जीवराज नाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि