NEXT 24 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास माताजी मंदिर से बुधवार सुबह पल्लू धाम के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जयकारों की गूंज के बीच हुई।

संघ के श्याम जोशी ने बताया कि यह 19वीं फेरी है। पैदल यात्री 29 सितम्बर को पल्लू धाम पहुंचकर माताजी के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक माहौल बनाएंगे।





















