#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संघ का शताब्दी वर्ष उत्साह से मनाया जा रहा, मंडलवार विजयदशमी उत्सवों में उमड़ा जनसैलाब

By Next Team Writer

Published on:

बेनीसर, पूनरासर, आडसर बास में शस्त्र पूजन, बौद्धिक सत्र और पथ संचलन का हुआ आयोजन

NEXT 5 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ के सभी मंडलों एवं बस्तियों में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। शनिवार को हेमासर, पूनरासर और आडसर बास मंडलों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और समाजबंधु-भगिनियां शामिल हुए।

हेमासर मंडल का आयोजन बेनीसर में
हेमासर मंडल (बेनीसर, भोजास, लखासर, हेमासर, गजपुरा) का विजयदशमी उत्सव बेनीसर गांव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक शस्त्र पूजन से हुआ। मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की विकास यात्रा, उपहास और विरोध से लेकर सामाजिक स्वीकृति तक के कालखंडों पर प्रकाश डाला। साथ ही पंच परिवर्तन, आगामी गृह संपर्क अभियान (1 से 16 नवंबर) और हिंदू सम्मेलन (20 जनवरी से 10 फरवरी) के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी दी।

पूनरासर में हुआ भव्य पथ संचलन
पूनरासर मंडल (मनकरासर, राजपुरा, समंदसर, पूनरासर) का उत्सव पूनरासर गांव में आयोजित हुआ। बौद्धिक सत्र में मोमासर खंड कार्यवाह ओमप्रकाश लखारा ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ जाखड़ ने की। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।

आडसर बास में समाज बंधुओं की रही भागीदारी
आडसर बास बस्ती का उत्सव आदर्श विद्या मंदिर में हुआ। बौद्धिक सत्र में बीकानेर विभाग कुटुंब प्रबोधन गतिविधि प्रमुख गंगासिंह ने संबोधित किया। उन्होंने समाज में संघ के बढ़ते प्रभाव और संगठन की भूमिका पर चर्चा की।

सभी स्थानों पर उत्सव के दौरान शस्त्र पूजन, संघ गीत, प्रार्थना और बौद्धिक सत्र के साथ पथ संचलन निकाला गया। ग्रामीणों ने भी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रविवार को इन मंडलों में होंगे आयोजन
इसी क्रम में रविवार को जाखासर मंडल का विजयदशमी उत्सव जाखासर गांव में, लिखमादेसर मंडल का लिखमादेसर गांव में तथा सेरूणा मंडल का सेरूणा गांव में आयोजन होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत