NEXT 30दिसम्बर, 2024। राज्य सरकार ने तबादलों पर लगे प्रतिबंध को अस्थायी रूप से हटा दिया है। यह छूट 1 जनवरी से 10 जनवरी तक लागू रहेगी। हालांकि, शिक्षा विभाग में अभी भी तबादलों पर प्रतिबंध जारी रहेगा, और ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे।
सरकार के आदेश के अनुसार, प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, और तकनीकी शिक्षा विभाग के तबादले इस छूट के दायरे में नहीं आएंगे। इसके अलावा, वोटर लिस्ट के अपडेशन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर भी 7 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। इन कर्मचारियों के लिए तबादले केवल 8 जनवरी से 10 जनवरी के बीच संभव होंगे, जिससे उन्हें केवल तीन दिनों की छूट मिलेगी।
