#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीणों की सूझबूझ से बच गई वन्यजीवों की जान: जाल और हथियार सहित तीन शिकारी पकड़े गए

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 17 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नापासर थाना क्षेत्र के सींथल इलाके में गुरुवार देर शाम ग्रामीणों की सतर्कता से वन्यजीवों का शिकार टल गया। ऊंटगाड़ी चालक की सूझबूझ और एडवोकेट गणेश दान बीठू की त्वरित कार्रवाई से तीन शिकारियों को जाल और हथियार सहित रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, नापासर–गुसाईंसर रोड पर हिंगलाज माता मंदिर के पास तीन युवक वन्यजीवों के शिकार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सींथल निवासी कैलाश कुम्हार रोजाना की तरह अपनी ऊंटगाड़ी से खेळी में पानी डालने पहुंचे, तो उन्होंने वहां जाल बिछाते तीन संदिग्ध युवकों को देखा। शक होने पर उन्होंने तुरंत सरपंच प्रतिनिधि व एडवोकेट गणेश दान बीठू को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गणेश दान बीठू मौके पर पहुंचे और वन विभाग व नापासर पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर में सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह, महेश जाखड़, सहायक वनपाल सुरेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल मूलाराम की टीम मौके पर पहुंच गई।

टीम ने तीनों आरोपियों अनिल कुमार वाल्मीकि (18), पंकज कुमार वाल्मीकि (21) और गुलाबचंद उर्फ कालू (20) निवासी मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ को पकड़ लिया। मौके से भारी मात्रा में जाल और हथियार बरामद किए गए।

तीनों को हिरासत में लेकर बीकानेर वन विभाग कार्यालय भेजा गया है, जहां पूछताछ जारी है।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और दो को और पूछताछ के लिए बुलाया गया है जिनमें एक नाबालिग है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एडवोकेट गणेश दान बीठू ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण सिर्फ विभाग की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सींथल के ग्रामीणों ने यह साबित किया है कि सजगता और एकता से हर अपराध रोका जा सकता है।

इस कार्रवाई में रामगोपाल बिश्नोई, हरिराम खीचड़, ओमप्रकाश नाई, कमल पंचारिया, श्याम सुंदर स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान🟢 श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो🟢 29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा🟢 बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा🟢 बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा