NEXT 13 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद के नए कार्यालय का उद्घाटन आज शाम 5:15 बजे किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने बताया कि हाई स्कूल रोड स्थित कार्यालय का उद्घाटन संत मोहनराम महाराज के पावन सान्निध्य में होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
प्रखंड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने बताया कि कार्यालय के उद्घाटन के बाद 25 मार्च को आयोजित होने वाली विशाल धर्मयात्रा की तैयारियों को लेकर धर्म यात्रा समिति का गठन भी किया जाएगा।


















