NEXT 23दिसम्बर, 2024। कस्बे के वार्ड नं 7 के पार्षद मघराज तेजी ने विधायक को विद्यार्थियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। पार्षद तेजी ने कहा कि वार्ड 7 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी है जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। तेजी ने कहा कि कक्षा कक्ष, जल कनेक्शन, शौचालय की कमी के कारण विद्यार्थी परेशान होते हैं। तेजी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता है।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।






















