NEXT 17 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर में कैप्टन चन्द्र चौधरी सर्किल पर 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 51वीं जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। बालिका वर्ग में रीड़ी की टीम ने फाइनल में लखावार को हराकर खिताब जीता, जबकि बालक वर्ग में स्पोर्ट्स क्लब लूणकरणसर विजेता रहा। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों ने भाग लिया और 14 नेशनल खिलाड़ियों ने दम दिखाया, जिनमें से 7 खिलाड़ी रीड़ी के थे।

मुख्य अतिथि रहे सीए सुधीश शर्मा
समापन समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपजिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) अनिल बोडा, मानकचन्द व्यास, सुमित जांगिड़, वीरेंद्र पूनिया, पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी, ओमप्रकाश भादू, दिलीप सिंह माचरा, सीताराम सियाग, सहीराम आर्य, सुरेश व्यास, दिलकान्त माचरा, केवलचन्द मिरोक, सुरजीत तेवतिया, अमित चौधरी, मांगीनाथ सिद्ध, रेखाराम भाम्भू, राम शर्मा (रीड़ी), शिवलाल जाखड़ (रीड़ी), देवकिशन, मुकेशन नैन, भीराज लेघा और भरत सारण सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
राज्य स्तर के लिए दी शुभकामनाएं
जिला कबड्डी संघ के संरक्षक राजेंद्र राठौड़ ने विजेता बालक और बालिका टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों टीमें राज्य स्तर पर भी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगी। राज्य स्तर पर जाने से पहले रीड़ी में बालिका टीम का प्रशिक्षक शिविर लगाया गया है।
बालिका टीम: दमदार खिलाड़ी
रीड़ी की टीम में बेस्ट डिफेंडर आईना सायाच और ममता जाखड़ रहीं। टीम की कप्तान सुमन दो बार नेशनल खेल चुकी हैं। रवीना (नेशनल मेडलिस्ट, 5 बार नेशनल, U-14 ऑल इंडिया बेस्ट रेडर), मोनिका (नेशनल मेडलिस्ट, 4 बार नेशनल), गुंजन (नेशनल मेडलिस्ट, 3 बार नेशनल), चैना जाखड़ (3 बार नेशनल, U-14 राजस्थान की कप्तान), तथा सुमित्रा, ममता, पिंकी और निकिता टीम का हिस्सा रहीं। टीम का प्रशिक्षण मांगीनाथ जाखड़ और हेतराम जाखड़ द्वारा कराया जा रहा है।




















