NEXT 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नेत्रदान के लिए प्रेरणादायक कार्य करने वाले तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने परिवारजनों को सम्मान भेंट कर उनके इस मानव सेवा के कार्य की सराहना की।

नेत्रदानी स्व. रेवतीदेवी बैद के परिवार से अशोक बैद व सुमनदेवी का सम्मान किया गया। इसी प्रकार स्व. भंवरलाल पारख के परिवार से प्रकाशचंद, मूलचंद, अमित, दीपक व रौनक तथा नेत्रदानी स्व. कमलादेवी डागा के परिवार से कैलाश कुमार, चंचलदेवी, हेमलता बुच्चा व संगीता सिपानी को सम्मानित किया गया।
सम्मान तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, सहमंत्री सुमित बर्डिया व कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ ने भेंट कर किया।

इस अवसर पर दो परिवारों ने संस्था को डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा भी की। यह बैड स्व. भंवरलाल पारख व स्व. बरजीदेवी पारख की पुण्य स्मृति में तथा स्व. चम्पालाल डागा व नेत्रदानी स्व. कमलादेवी डागा की स्मृति में भेंट किए जाएंगे।

नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि उनकी प्रेरणा से परिवारों ने यह सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मरणोपरांत नेत्रदान कर किसी अंधेरे जीवन में रोशनी लाने का प्रयास करें। परिषद ने कहा कि इस पहल से संस्था की सेवा गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी।




















