#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जयकारों से गूंजा तोलियासर धाम, अंतिम रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

By Next Team Writer

Published on:

हजारों भक्तों ने बाबा भैरूं नाथ के दर पर टेका माथा, मन्नतें मांगी

NEXT 22 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माह के अंतिम रविवार को विश्व रक्षक बाबा भैरूंनाथ के तोलियासर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलसुबह से ही बाबा के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अभी तक जारी है।

श्रद्धालुओं ने बाबा भैरूं नाथ को तेल, सिंदूर, लड्डू-पेड़ा और सवामणी का भोग लगाकर मन्नत का नारियल बांधा। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।

नवविवाहित जोड़ों ने की विशेष पूजा
नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़ के साथ बाबा के दर पर धोक लगाकर सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अरदास की। आसपास के गांव-कस्बों के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाया।

दिनभर से तोलियासर धाम में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जोधासर में विशाल रक्तदान शिविर: 171 यूनिट रक्त संग्रहित, स्व. गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजन, बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) का शिलान्यास🟢 जयकारों से गूंजा तोलियासर धाम, अंतिम रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब🟢 सिलवा में होगी विराट हिंदू सभा, श्री विश्वकर्मा मंदिर में राज्यमंत्री सुथार की मौजूदगी में हुआ पोस्टर का विमोचन