NEXT 21 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शहर में कल सुबह एक घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण धोलिया फीडर और गुसाईंसर बड़ा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान तकनीकी सुधार और आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
जोधपुर डिस्कॉम के असिस्टेंट इंजीनियर (AEN) चंद्रेश यादव ने बताया कि मेंटेनेंस जरूरी होने के कारण यह शटडाउन निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगी।




















