#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यातायात सुधरेगा, नशा तस्करी पर लगेगा विराम

By Next Team Writer

Published on:

आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय रहेगा : थानाधिकारी कश्यप

NEXT 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना परिसर में शनिवार को नव पदस्थापित थानाधिकारी कश्यप सिंह का मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान थानाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना, नशा तस्करी पर सख्ती और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।


कार्यक्रम का आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित सिंह ओड और जिलाध्यक्ष राम कूकणा के नेतृत्व में किया गया। समिति सदस्यों ने थानाधिकारी को फूल मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत किया।
समिति के शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी ने कहा कि थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में कस्बे की पुलिस व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी और आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने स्वागत के लिए समिति का आभार जताते हुए कहा कि पब्लिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के सहयोग से काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम नागरिकों में विश्वास और अपराधियों में भय बना रहे।
इस मौके पर जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, दीपू भार्गव, पूर्णमल नाई, रूपाराम वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, सुभाष जावा, रामप्रताप योगी सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना