NEXT 4 मई, 2025। रविवार शाम एक भयावह हादसे ने बीकानेर जिले के हाईवे को दहला दिया। एनएच 11 पर स्थित जीएसएस के पास स्थित सेसोमू स्कूल के सामने एक तेज़ रफ्तार बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जैसे ही सूचना मिली, एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और 6 गंभीर घायलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। बाकी घायलों को भी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले एक घायल की सांसें थम गईं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसमें एक नवविवाहित युगल भी दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए है।
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत का एहसास दिला दिया। एक पल की चूक, कई परिवारों पर भारी पड़ गई। मौके पर पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।




